Introduction to JavaScript Window Object
JavaScript की object hierarchy में window सबसे top level का object है। क्योंकि यह top level का object है इसलिए बाकि दूसरे objects जैसे की document, history, location आदि सभी इसी object के अंतर्गत आते है।

Window object browser की window को represent करता है। यह object browser द्वारा automatically create किया जाता है। इसे JavaScript objects के साथ confuse नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि यह string, date आदि की तरह javascript का object नहीं होता है बल्कि यह browser object होता है।



Window object के द्वारा browser को open और close करना, alert display करना, dialogs generate करना और timeouts set करना जैसे कार्य किये जाते है। Window object द्वारा events भी generate किये जा सकते है।



Browser window और frames के लिए अलग अलग window objects create करता है। उदाहरण के लिए यदि किसी HTML document में frame है तो browser एक window object अलग से frame के लिए भी create करेगा।



Window object बहुत सी properties और methods provide करता है जिनसे आप browser के behaviour को control कर सकते है।



Properties of JavaScript Window Object

निचे javascript window object के साथ available properties के बारे में बताया जा रहा है।

  • closed - यह property boolean value return करती है जो यह बताती है की window close है या नहीं। 
  • defaultStatus - इस property द्वारा window के status bar का text set और return किया जाता है। 
  • document - यह property document object return करती है। 
  • frameElement - यह property उस frame का नाम return करती है जिसके अंदर current window है। 
  • frames - यह property किसी window के सभी iframes return करती है। 
  • history - यह property window का History object return करती है। 
  • innerHeight - यह property window की inner height return करती है। 
  • innerWidth - यह property window की inner width return करती है। 
  • length - यह property window के अंदर iframes की सँख्या return करती है। 
  • localStorage - इस property द्वारा browser में key/value pair में information store की जा सकती है। यह information बिना किसी expiration date के store की जाती है। 
  • location - यह property window का location object return करती है। 
  • name - इस property द्वारा window का नाम set और return किया जाता है। 
  • navigator - यह property window का navigator object return करती है। 
  • opener - यह property उस window का reference return करती है जिसके द्वारा current window create हुई है। 
  • outerHeight - यह property किसी window की outer height return करती है। इस height में toolbar included रहता है। 
  • outerWidth - यह property किसी window की outer width return करती है। इस width में scrollbar भी included रहता है। 
  • pageXOffset - Top left corner से जितने pixels दूर एक document horizontally scroll किया जा चूका है यह property उन pixels की सँख्या return करती है। 
  • pageYOffset - Top left corner से जितने pixels दूर एक document vertically scroll किया जा चूका है यह property उन pixels की सँख्या return करती है। 
  • parent - यह property current window की parent window return करती है। 
  • screen - यह property current window का screen object return करती है। 
  • screenLeft - यह property screen के अनुसार window के horizontal coordinates return करती है। 
  • ScreenTop - यह property screen के अनुसार window के vertical coordinates return करती है। 
  • ScreenX - यह property screenLeft property की तरह ही window के horizontal coordinates return करती है। 
  • ScreenY - यह property screenTop property की तरह ही window के vertical coordinates return करती है। 
  • sessionStorage - इस property के एक session के लिए key/value के pair में information browser में store की जा सकती है। 
  • scrollX - यह property pageXOffset property की तरह ही pixels की सँख्या return करती है। 
  • scrollY - यह property pageYOffset property की तरह ही pixels की सँख्या return करती है। 
  • self - ये property current window return करती है। 
  • status - इस property द्वारा browser window का status text set और return किया जाता है। 
  • top - यह property browser की सबसे top window return करती है। 

Methods of JavaScript Window Object

निचे JavaScript window object के साथ available methods के बारे में बताया जा रहा है। 
  • alert() - यह method एक alert box display करता है। Alert box में एक text message होता है और OK button होता है जिसे click करने पर alert box close हो जाता है। 
  • atob() - ये method base 64  की string को decode करता है। 
  • blur() - यह method current window से focus को हटा देता है। 
  • bota() - यह method base 64 में string को encode करता है। 
  • clearInterval() - यह method setInterval() method द्वारा set किये गए timer को remove कर देता है। 
  • clearTimeout() - यह method setTimeout() method द्वारा set किये गए timer को remove कर देता है। 
  • close() - यह method window को close कर देता है। 
  • confirm() - यह method एक confirm box display करता है। Confirm box में एक text message होता है, एक OK button होता है और एक cancel button होता है। 
  • focus() - यह method focus को current window पर set करता है। 
  • getComputerStyle() - यह method किसी element पर apply की गयी CSS style को return करता है। 
  • getSelection() - यह method user द्वारा select किये गए text के आधार पर selection object return करता है। 
  • matchMedia() - यह method एक media query list return करता है। 
  • moveBy() - यह method window को उसकी current position के context में move करता है। 
  • moveTo() - यह method window को एक specific position पर move करता है। 
  • open() - यह method एक नयी browser window open करता है। 
  • print() - यह method current window का content print करता है। 
  • prompt() - यह method के prompt box display करता है जिसमे एक input area होता है जिसमें user value input करता है। 
  • resizeBy() - यह method window को specify किये pixels जितना resize करता है। 
  • resizeTo() - यह method window को specify की गयी height और width जितना resize करता है। 
  • scrollBy() - यह method document को specify किये गए pixels जितना scroll करता है। 
  • scrollTo() - यह method document को specify किये गए coordinates जितना scroll करता है। 
  • setInterval() - यह function किसी expression को set किये गए time period के बाद execute करता है। 
  • setTimeout() - यह function किसी expression को set कि गयी milliseconds के बाद execute करता है। 
  • stop() - यह method window को load होने से रोक देता है। 


Example of JavaScript Window Object

निचे JavaScript के window object का use उदाहरण द्वारा समझाया जा रहा है। 

<html>



<body>

<h2>JavaScript Window Object Demo</h2>

<input type="button" value="Close This Window" onclick="window.close()">

</body>



</html>

ऊपर दिया गया उदाहरण निचे दिया गया output generate करता है।