Artikel Terbaru

Functions


Introduction to JavaScript Functions
Functions के द्वारा आप किसी code को बार बार program में कई जगह पर इस्तेमाल कर सकते है। Functions को यूज़ करने से आप एक ही code को बार लिखने की मुसीबत से बच जाते है।



इससे code की re-usability बढ़ती है यानि आप एक ही code को जरुरत के अनुसार program में कई जगह apply कर सकते है। Functions से आपका program ज्यादा structured और readable बन जाता है। 
JavaScript कुछ built in functions provide करती है जिनको आप अपने program में यूज़ कर सकते है। ये functions regularly perform होने वाले कुछ basic task perform करते है। आइये इन functions के बारे में जानने का प्रयास करते है। 

JavaScript Built in Functions 

JavaScript में 5 built in functions है जिनको आप access करके अपने according यूज़ कर सकते है। 

Functions 
Description 
eval()
ये function pass किये गए string को evaluate करता है। यदि string कोई number है तो ये उसे return कर देता है नहीं तो terminate हो जाता है।    
parseInt()
इस function में 2 parameters pass किये जाते हैं। पहला parameters एक string होता है और दूसरा parameter एक integer होता है जो base को represent करता है जैसे की 10 या 16। ये function string के according उस base का एक number return करता है।      
parseFloat()
ये function एक string को read करता है और यदि वो string float है तो ये function उसे return करता है।   
escape() 
ये function एक string को दूसरे characters में convert करके return करता है। जैसे की space की जगह + sign और alphanumeric values की जगह % return किया जाता है।    
unescape() 
इस function के द्वारा escape() function के result को वापस original में convert किया जा सकता है।    
         

Defining JavaScript Functions 

JavaScript में functions define करना बिलकुल आसान है। इसके लिए आप function keyword यूज़ करते है। इस keyword के बाद आप function का नाम लिखते है और उसके बाद parameters की list define करते है।



JavaScript में function define करने का structure नीचे दिया गया है। 

function funcName (parameters-list)
{
    //your code here 
}
    
इस structure के base पर आप कोई भी JavaScript function create कर सकते है। JavaScript में functions create करने का उदाहरण नीचे दिया जा रहा है। 

<script type="text/javascript">

function hello()
{
   document.write("Hello reader!");
}

</script>

Calling JavaScript Function 

Function को define करने के बाद use यूज़ करने के लिए आपको उसे call करना होता है। Function को आप पूरी script  में कँही भी call कर सकते है। इसके लिए आप function का नाम लिखते है और उसके आगे brackets लगा के semicolon लगा देते है। 

<html> 
<head>

<title>JavaScript function calling demo</title>

<script type="text/javascript">



function hello()

{

    document.write("Hello reader!");

}



</script> 
</head>



<body>



<script type="text/javascript">

hello();

</script>



</body>

</html>


ऊपर दी गयी script निचे दिया गया output generate करेगी। 

javascript-functions-example-output


Function with Parameters 

आप चाहे तो function को कोई value भी pass कर सकते है और function इस value को evaluate करके output show कर सकता है। Function को कोई value pass करने के लिए आप brackets में parameter define करते है। Parameter define करने के लिए आप variable का नाम देते है जो value को hold करेगा।



इसका उदाहरण नीचे दिया गया है।

<script type="text/javascript">

function hello(name) //name is a parameter 
{
   document.write("Hello "+name);
}

</script>
    
Parameter define करने के बाद जब आप function को call करते है तो उस parameter के लिए एक value pass करते है। ऐसा करने से वह value function को मिल जाती है और function उस पर execution करता है। इसका उदाहरण नीचे दिया गया है।



<html>

<head>

<title>Javascript parameter function example </title>



<script type="text/javascript">
function hello(name) //name is a parameter 
{
   document.write("Hello "+name);
}
</script>


</head>



<body>



<script type="text/javascript">
hello('reader'); // calling function with value 
</script>



</body>

</html>

ऊपर दी गयी script निचे दिया गया web page generate करती है। 

javascript-function-parameters-example-output

Post a Comment

0 Comments