Introduction to JavaScript Date Object
आजकल सभी बड़ी websites में जितने भी articles होते है उनकी publish date और time show किया जाता है। क्योंकि technology में बहुत तेजी से बदलाव हो रहे है इसलिए ऐसा करना आवश्यक भी है और उपयोगी भी है। ये एक परिवर्तन का युग है इसमें घटनाएँ तेजी से घट रही है।



एक दिन में internet पर लाखों articles publish किये जाते है। ऐसे में इन articles को manage और सही समय पर show करने के लिए time और date का पता होना जरुरी है।

Date और time से user को पता चलता है की information पुरानी है या नयी है। उदाहरण के लिए आज से 10 साल पहले लिखा गया article जरुरी नहीं की वर्तमान समय में उपयोगी हो। इसलिए ये जरुरी है की user को information की date और time show किया जाए ताकि user decide कर सके की दी गयी information उसके लिए उपयोगी है या नहीं।



JavaScript आपको date और time सम्बंधित information show करने के लिए date object provide करती है। इस object के साथ आपको कुछ built in properties और methods available होते है। इन properties और methods को use करके आप webpage में date और time से related operations perform कर सकते है।



ऐसी और भी कई situations हो सकती है जिनमें आप Date object को use कर सकते है। जैसे की यदि आप user की पूरी activity के बारे में information store करना चाहते है तो ऐसा Date object के माध्यम से कर सकते है। User का login time, logout time, यदि user ने कोई update किया है तो उस समय को भी आप Date object के माध्यम से store कर सकते है।



Creating JavaScript Date Object

Date object को construct करना होता है, इसे आप directly use नहीं कर सकते है। इसलिए एक Date object new keyword द्वारा create किया जाता है।



Date object को आप 4 तरह से create कर सकते है। पहले तरीके में आप एक normal date object create करते है और उसमें कोई भी value pass नहीं करते है। इसका general syntax निचे दिया जा रहा है। 

 var objectName = new Date();

ऊपर दिया गया syntax एक normal object create करेगा जो show करने पर day, date, time और standard time zone show करेगा।



दूसरे तरीके में आप Date object create करते समय उसमें milliseconds pass करते है। ऐसा करने से जितनी miliseconds आप object create करते समय pass करते है उसके अनुसार seconds में change show होता है। इसका general syntax निचे दिया जा रहा है।

var objectName = new Date(milliseconds);

तीसरे तरीके में आप Date object create करते समय उसमें date और time string के रूप में pass करते है। ऐसा करने पर date object उसी date और time को show करेगा। इसका general syntax निचे दिया जा रहा है।

var objectName = new Date("date/month/year hour:minute:seconds");

चौथे तरीके में आप Date object create करते समय क्रमशः year, month, day, hours, minutes, seconds, milliseconds comma से separate करके pass करते है। इसका syntax निचे दिया जा रहा है।

var objectName = new Date(year, month, day, hours, minutes, seconds, milliseconds);

Example

निचे date object create करना एक उदाहरण द्वारा समझाया जा रहा है। 

<html>

<script type="text/javascript">



var dObj1 = new Date();

var dObj2 = new Date(224234);

var dObj3 = new Date("17 may 2017, 11:13:00");

var dObj4 = new Date(2017,5,17,11,38,40,2);



document.write(dObj1+"<br>");

document.write(dObj2+"<br>");

document.write(dObj3+"<br>");

document.write(dObj4+"<br>");



</script>

</html>

ऊपर दी गयी script निचे दिया गया output generate करती है।

Web May 17 2017 11:44:44 GMT +0530 (IST)

Thu January 1 1970 5:33:44 GMT +0530 (IST)

Wed May 17 2017 11:13:00 GMT +0530 (IST)

Sat Jan 17 2017 11:38:40 GMT +0530 (IST)


JavaScript Date Object Properties 

JavaScript Date object के साथ आपको 2 properties provide करती है। इनके बारे में निचे दिया जा रहा है।

  1. constructor - ये property उस function को return करती है जिसके द्वारा Date object create किया गया है। 
  2. prototype - इस property के द्वारा आप object में अपनी custom properties और methods add करते है। 


JavaScript Date Object Methods

निचे Date object के साथ available कुछ built in method के बारे में बताया जा रहा है।



getDate() 

ये method 1 से 31 के बीच current day return करता है। इसे आप date object के साथ call करते है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है।

<html>

<script type="text/javascript">



var dobj = new Date();

var res = dobj.getDate();

document.write(res);



</script>

</html>
ऊपर दी गयी script निचे दिया गया output generate करती है।



17 


getDay()

ये method 0 से लेकर 6 तक current दिन को return करता है। उदाहरण के लिए यदि आज बुधवार है तो ये method 3 return करेगा। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है। 

<html>

<script type="text/javascript">



var dobj = new Date();

var res = dobj.getDay();

document.write(res);



</script>

</html>

ऊपर दी गयी script निचे दिया गया output generate करती है।





getFullYear()

ये method आपको year return करता है। यदि Date object को किसी string date के साथ initialize किया गया है तो ये object वही year return करेगा, नहीं तो current year show किया जाएगा। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है। 

<html>

<script type="text/javascript">



var dobj = new Date();

var res = dobj.getFullYear();



document.write(res);



</script>

</html>




ऊपर दी गयी script निचे दिया गया output generate करती है।



2017


इसी प्रकार JavaScript आपको Date object के साथ use करने के लिए और भी methods provide करती है। इन सभी methods की list निचे दी जा रही है।



  • getHours()
  • getMinutes() 
  • getSeconds()
  • getMilliseconds()
  • getMonth()
  • getTime()
  • getTimezoneOffset()
  • getUTCDate()
  • getUTCDay()
  • getUTCFullYear()
  • getUTCHours()
  • getUTCMinutes()
  • getSeconds()
  • getMilliseconds()
  • getUTCMonth()
  • now()
  • parse()
  • setDate()
  • setFullYear()
  • setHours()
  • setMilliseconds()
  • SetMinutes()
  • setMonth()
  • setSeconds()
  • setTime()
  • setUTCDate()
  • setUTCFullYear()
  • setUTCHours()
  • setUTCMilliseconds()
  • SetUTCMinutes()
  • setUTCMonth()
  • setUTCSeconds()
  • toDateString()
  • toGMTString()
  • toISOString()
  • toJSON()
  • toLocaleDateString()
  • toLocaleTimeString()
  • toLocaleString()
  • toString()
  • toTimeString()
  • toUTCString()
  • UTC
  • valueof()